Advertisement Carousel
Uncategorized

एम.एस.पी. स्टील रायगढ़ में मनाया गया 73 वें गणतंत्र दिवस

रायगढ़ /

विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस बड़े हर्ष व उल्लास के साथ एम.एस.पी. स्टील जामगांव के प्रागण में मनाया गया। इस अवसर पर कंपनी के चीफ आपरेटिंग आफिसर श्री बी.के.सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण, परेड़ का निरिक्षण व ध्वाजारोहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बी.के.सिंह व अध्यक्ष श्री वीर सेन सिंह का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। इस अवसर पर डॉ. संजय सिंह परिहार ने अपने स्वागत भाषण में कोरोना की वजह से निर्मित विपरीत परिस्थितियों में कंपनी के सुचारू रूप से संचालन करने के लिए सभी कर्मचारियों एवं प्रबंधन का आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि श्री बी.के.सिंह ने अपने भाषण में स्वाधीनता सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया, तदोपरांत संयंत्र की उपलब्धियों तथा विस्तार के बारे में विस्तृत रूप से अपने भाषण में रखे और नये-नये तकनीकी का उपयोग कर उत्पादकता बढ़ाने व उत्पादन लागत को कम करने की सलाह देते हुए पर्यावरण के प्रति कंपनी के दायित्व, कंपनी के बुनियादी मुल्य तथा विजन 2030 की लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी को सलाह दी और सभी विभागों को उनकी विशिष्ट उपलब्धिकयों के लिये धन्यवाद दिया। पर्यावरण की रक्षा व कर्मचारियों की सुरक्षा हम सबका प्रथम दायित्व है इस पर जोर दिया।

advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वीर सेन सिंह ने की व अपने उद्बोधन में कंपनी के सभी कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ विभाग प्रमुख तथा विभागध्यक्ष उपस्थित थे।

इस अवसर पर कंपनी में कार्यरत् कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें 10 वर्षो से लगातार उत्कृष्ट प्रर्दशन, सुझाव, ट्रेनिग, आदि। इस अवसर पर सह उद्योग इण्डोब्स प्रा. लिमिटेड़ में भी ध्वाजारोहरण का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाप्रबंधक मानव संसाधन श्री मनीष बख्शी के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव संसाधन, प्रशासनिक, पर्यावरण, सुरक्षा विभाग का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING