Advertisement Carousel
Uncategorized

फील द बिट ग्रुप रहा जुंबा डांस का विजेता, मद्रासी स्टाइल में आयी वनकम देसीज टीम सेकेंड….कमला नेहरू पार्क में सुबह-सुबह प्रतियोगी के साथ-साथ अग्रबंधू और दर्शक भी थिरके

रायगढ़ : महाराजा अग्रसेन जयंती में सोमवार को स्थानीय कमला नेहरू पार्क में सुबह सुबह जुम्बा डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में समाज के युवकों-युवतियों ने हिस्सा लिया। जुंबा डांस में प्रतियोगी के साथ-साथ पार्क में अग्र समाज के बच्चे,युवा,बड़े एवं महिलाएं ये उपस्थित सभी दर्शक भी थिरकते नजर आए। सभी ने इस कार्यक्रम का बहुत आनंद लिया एवं सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद जुंबा डांस प्रारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में 9 ग्रुप में हिस्सा लिया। जिसमें सभी ने अलग-अलग थीम लेकर एक अलग अंदाज में जुंबा डांस की प्रस्तुति दी। विगत 3 वर्षों से हेल्थ एवं फिटनेस के प्रति सजग रहने वाले शिव बापोडिया द्वारा जुंबा डांस प्रतियोगिता करवाई जा रही है। जिसमें सफल मन संचालन आयुष मोदी द्वारा बहुत ही रोचक ढंग से किया गया।

कार्यक्रम में फील द बीट ग्रुप टीम ने शानदार प्रस्तुति देते हुए इसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस टाइम से प्रियंका अग्रवाल,निशा अग्रवाल,सवी अग्रवाल,श्वेता बंसल ने स्टेज पर शानदार परफॉर्म किया। वनकम देशीज टीम के पहनावे ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। पूरे मद्रासी स्टाइल में एवं मद्रासी भाषा में टीम के सदस्यों ने दर्शकों का मनमोहन लिया। प्रतियोगिता में इस टीम ने शानदार दूसरा स्थान प्राप्त किया इस टीम में ऋचा अग्रवाल, केशिका सिंघल, आर्य अग्रवाल निधि अग्रवाल और शिवानी अग्रवाल शामिल थे। तीसरा स्थान फैंटास्टिक फोर टीम ने हासिल किया। इस टीम में सोनम अग्रवाल,पूनम फरमानिया,सोना फरमानिया और मुस्कान फरमानिया शामिल थे। आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

advertisement

इस प्रतियोगिता के निर्णय के लिए निर्णायक के रूप में विकास अग्रवाल (जेसीआई अध्यक्ष),आंचल अग्रवाल (तुलसी डिजिटल ),रोमा अग्रवाल (कालिंदी कुंज),गोपाल बापोडिया और अशोक अग्रवाल पार्क एवेन्यू रहे जिन्होंने निष्पक्षता से विजेता टीम का चुनाव किया।कार्यक्रम में सुबह से ही शहर के सभी अग्रजन कमला नेहरू पार्क पहुंचे लगे। जिसमे मुख्य रूप से श्री अग्रसेन सेवा संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश मित्तल कलानौरिया,प्रदीप गर्ग, संजय अग्रवाल (कार्ड),जयंती प्रभारी कविता बेरीवाल,मनीष पालीवाल बजरंग अग्रवाल (जूट मिल), दीपक डोरा ₹,पंकज होंडा,बबलू रतेरिया , सुभाष बापोडिया, ओमी अग्रवाल,सुबोध खीरवाल,दीपक अग्रवाल (कालिंदी कुंज),बृजमोहन अग्रवाल, घनश्याम रतेरिया,संजय जिंदल सभी मॉर्निंग वॉकर समिति के सदस्य गण कार्यक्रम प्रभारी के रूप में उपस्थित थे। प्रतियोगिता में स्वराज बापोडिया, रीना बापोडिया लता दीपक डोरा,रानू मित्तल का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति ने जुंबा डांस से जैसे शानदार आयोजन के लिए सभी प्रभारी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING