Advertisement Carousel
Uncategorized

हमारा समर्थन पत्रकारों के हित संवर्धन की हर लड़ाई के साथ….

रायपुर:साथियों 02अक्टूबर 2024 को रायपुर आकाशवाणी चौक के पास स्थित गाँस मेमोरियल ग्राउंड में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के हित संवर्धन हेतु समस्त पत्रकार संघों के द्वारा संयुक्त पत्रकार महासभा का आयोजन किया जा रहा है। जो छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता एवं पत्रकारों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
इस सामूहिक मंच पर पत्रकारों के हित तथा उनकी रक्षा के साथ पत्रकारों के मूलभूत अधिकारों की लड़ाई एकजुटता के साथ लड़ने का संकल्प सभी पत्रकार संघ लेंगे ।
इस नेक और दूरगामी प्रयास में तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा एवं भविष्य की योजनाओं के संवहन हेतु छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ सदैव अग्रणी भूमिका में रहा है, पत्रकारों के हितसंवर्धन की इस लड़ाई में हमारा पूर्ण समर्थन है और आगे भी रहेगा। 2 अक्टूबर 2024 की “पत्रकारिता संकल्प ‘सभा को सफल बनाने में भी हमारा संघ दृण संकल्पित है, हमारी ओर से इस नेक पहल को पूरा समर्थन है।
यह महासभा, पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के प्रति हमारी अट्टम प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस महाधरना को सफल बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सब मिलकर अपने संगठन को सुदृढ़ बनाएँगे और एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। साथ जुड़ने वाले सभी पत्रकार संघों का दिल से आभार।
‘पत्रकारिता संकल्प’ जो इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है, इसे सिद्ध करना हम सभी का कर्तव्य है।”

राज गोस्वामी
प्रदेश अध्यक्ष

advertisement

मनोज सिंह बघेल
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

चंकी तिवारी
प्रदेश महासचिव

एवम् समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण
छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ

आप सभी प्रदेश, संभाग, जिला एवं तहसील के पदाधिकारियों व सम्मानित सदस्यों से सादर विनम्र आग्रह पत्रकारों की इस महासभा का हिस्सा बनकर इसे एक ऐतिहासिक दिन के रूप में सभी के मानस पटल पर अंकित करने में मददगार शाबित हों। आपकी सम्मानित उपस्थिति इस महासभा का संबल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING