Advertisement Carousel
Uncategorized

सरिया अपेक्स बैंक के लिए शेड-आहता निर्माण हेतु वित्त मंत्री ओपी ने किए 19.34 लाख रुपए स्वीकृत

रायगढ़:- सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र के सरिया में अपेक्स बैंक की नई शाखा हेतु शेड और आहता निर्माण के लिए विधायक रायगढ़ एवम वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 19.34 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान है। उल्लेखनीय है कि 7 सितंबर को अपेक्स बैंक की नई शाखा का उद्घाटन के दौरान स्थानीय किसानों सहित आम लोगों ने सुविधाओं के मद्देनजर शेड और आहता निर्माण की मांग रखी ताकि बैंक परिसर में आने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जनहित से जुड़ी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए अविलंब सहमति प्रदान की। शेड और आहाता निर्माण से बैंक परिसर में स्थानीय जनता हेतु बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यहां आने वाले किसानों और ग्राहकों को आवश्यक सुविधाएं मिल सकेगी जिससे वे वित्तीय लेन-देन को सहजता से कर सकेंगे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING