Advertisement Carousel
Uncategorized

राजा खान बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के रायगढ़ जिलाध्यक्ष….

रायपुर / रायगढ़ :- रायपुर में आयोजित संयुक्त पत्रकार संकल्प महासभा के दौरान रायगढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) ने युवा पत्रकार राजा खान को रायगढ़ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह घोषणा रायगढ़ संयुक्त पत्रकार महासभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा द्वारा की गई।

advertisement

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गोविंद शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का मुख्य उद्देश्य राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करवाना है। उन्होंने बताया कि संगठन ने अब तक 16 राज्यों में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई है, जिनमें छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, और तेलंगाना जैसे राज्य शामिल हैं। इसके साथ ही, रायगढ़ जिले के तीन अन्य वरिष्ठ पत्रकारों की भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति की गई है। नवरतन शर्मा को प्रदेश सहसचिव, संजय शर्मा और नरेंद्र चौबे को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।

पत्रकारों के हित में संगठन की मुहिम…

प्रदेशाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने आगे बताया कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देशभर के पत्रकारों को सुरक्षा मिले और वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बिना किसी डर या दबाव के कर सकें। यह युवा नेतृत्व की नियुक्ति रायगढ़ के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो जिले के पत्रकारों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING