Advertisement Carousel
Uncategorized

जिले में बदमाशों की सघन जांच अभियान शुरू : “बदमाशों को पुलिस की सख्त चेतावनी, त्यौहार के समय शिकायत आने पर होगी कड़ी कार्रवाई”

रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में त्यौहारों के पहले बदमाशों की सघन जांच का वृहद अभियान जिले भर में प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत कल सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों ने निगरानी, गुंडा और माफिया बदमाशों को तलब किया। थाना प्रभारियों ने उनकी वर्तमान गतिविधियों की जांच की और उन्हें आगामी त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने से बचने के सख्त हिदायत दी गई ।
थाना प्रभारियों ने बदमाशों को स्पष्ट रूप से चेताया कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, विवाद या असामाजिक कार्यों में लिप्त पाए जाने पर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों को यह भी कहा गया कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो या किसी से विवाद की आशंका हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उचित समाधान निकाला जा सके। पुलिस ने उन्हें किसी भी प्रकार के विवाद, हिंसा या आपसी झगड़ों से दूर रहने की सलाह दी। थाना प्रभारियों ने आगाह किया कि पुलिस की पैनी नजर उनके हर गतिविधियों पर रहेगी और त्यौहार के दौरान विशेष निगरानी रखी जा रही है । यह भी समझाया गया कि त्यौहारों का समय शांति और सौहार्द्र का होता है, जिसमें जनता की सुरक्षा और शांति भंग करने का प्रयास किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान में जांच के दौरान *कल 42 गुण्डा, 47 निगरानी तथा 11 माफी बदमाशों की जांच* की गई थी, आज भी थाना प्रभारियों ने बदमाशों को थाने तलब किया । बदमाशों की जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING