Advertisement Carousel
Uncategorized

साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के तहत रायगढ़ कलेक्टोरेट, डिग्री कॉलेज और एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा कार्यक्रमों का सफल आयोजन…. “बैक-टू-बैक अवेयरनेस अभियान में एसपी दिव्यांग पटेल, डीएसपी अभिनव उपाध्याय और साइबर सेल व लायंस क्लब दिव्य ऊर्जा की टीम का सक्रिय योगदान”

रायगढ़* । साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा 2024 के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार के मार्गदर्शन में जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य आम जनता, छात्रों, अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उनसे बचाव के उपाय बताना था।
दिन की शुरुआत कलेक्टोरेट में टीएल मीटिंग के दौरान साइबर जागरूकता कार्यक्रम से हुई, जहाँ डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूकता

अत्यंत आवश्यक है। सभी उपस्थित लोगों ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
दोपहर में लायंस क्लब दिव्य ऊर्जा रायगढ़ के सहयोग से कला और विज्ञान महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने छात्रों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने सोशल मीडिया के बढ़ते खतरों पर विशेष ध्यान देते हुए, छात्रों को अनजान व्यक्तियों से संपर्क न

advertisement

करने, निजी फोटो और वीडियो साझा न करने की सलाह दी। इस कार्यक्रम में भी सभी ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली।
शाम को एसईसीएल रायगढ़ मुख्यालय में साइबर अवेयरनेस पर एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार और डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। दिव्यांग कुमार ने बताया कि साइबर

अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है और साइबर ठग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने लोगों को साइबर अपराधों से सचेत रहने और रायगढ़ पुलिस के अभियान से जुड़ने की अपील की। साथ ही, #Cyber_subah के माध्यम से प्रतिदिन भेजे जाने वाले जागरूकता संदेशों और रील्स को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की बात कही।


डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने कार्यशाला में विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड जैसे साइबर अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, यूपीआई फ्रॉड, और शेयर मार्केटिंग फ्रॉड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ठगी की सूचना तत्काल साइबर सेल के हेल्पलाइन नंबर 1930 या व्हाट्सएप नंबर 9479281934 पर दी जा सकती है।


कार्यक्रम के अंत में, एसईसीएल के प्रबंधक हेमंत शरद पांडे और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार और डीएसपी अभिनव उपाध्याय को सम्मानित किया। इसके साथ ही, एसईसीएल मुख्यालय में साइबर जागरूकता के प्रचार के लिए एक सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया, जहाँ अधिकारियों ने अपनी सेल्फी लेकर जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया । आज रात्रि एक और साइबर जागरूकता कार्यक्रम रामलीला मैदान में भी साइबर सेल और एनजीओ दिव्य शक्ति की टीम द्वारा आयोजित किया जावेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING