Advertisement Carousel
Uncategorized

स्कूटी पर शराब परिवहन कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब और स्कूटी जब्त, चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़* । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस अवैध शराब, जुआ-सट्टा के खिलाफ मुखबिरों की सूचना पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 09.10.2024 को प्रधान आरक्षक संजय तिवारी के साथ चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर संबलपुरी रोड पर नाकेबंदी कर अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की।
मुखबिर से सूचना मिलने पर टीआई प्रशांत राव ने तुरंत टीम को सक्रिय किया, जिसके तहत संबलपुरी रोड पर पुलिस टीम ने नाकेबंदी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी मुक्तिप्रकाश तिग्गा, पिता राजू तिग्गा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम छोटे रेगडा, थाना चक्रधरनगर, को एक्टीवा वाहन क्रमांक CG 13 AL 3684 में 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जेरिकेन में लगभग 4,000/- रुपये की महुआ शराब और स्कूटी जप्त की गई। आरोपी मुक्तिप्रकाश तिग्गा के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस शराब रेड कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक संजय तिवारी, आरक्षक चन्द्र कुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING