Advertisement Carousel
Uncategorized

रामचंडी सेवा समिति और क्षेत्र वासियों का सराहनीय प्रयास =रामचंद्र शर्मा चंडी डोंगरी के शारदीय नवरात्र के समापन में आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम



रायगढ़ :पूर्वांचल के कोतरलिया जुरडा चौक स्थित चंडी डोंगरी में पहली बार सार्वजनिक शारदीय नवरात्र का सफ़लता पूर्वक भव्य आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हुआ है। 9 दिनों तक चलने वाले इस नवरात्र कार्यक्रम की शुरुवात 3 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे महिला कर्मा नृत्य पार्टी कोरबा के माध्यम से भव्य कलश यात्रा निकाल कर की गई। कलश स्थापना के पश्चात नियमानुसार प्रतिदिन चंडी पाठ पूजन हवन आरती किया गया। 7 अक्तूबर को रात्रि 8 बजे कीर्तन धारा तथा 12 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजन , चंडी पाठ नव कन्या भोज ,महाआरती पूर्णाहुति ,महाभंडारा प्रसाद वितरण सहित रंगारंग ड्रांस प्रतियोगिता आयोजित किया गया । चंडी डोंगरी के शारदीय नवरात्र के समापन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन और पुरस्कार वितरण में शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा पहुंचे थे। उनका चंडी डोंगरी में समिति के सदस्य एवं युवाओं जोरदार स्वागत किया और मंच तक ले गए । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्कार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर और शिक्षाविद रामचंद्र शर्मा ने कोतरलिया जुरडा

चौक स्थित चंडी डोंगरी में पहली बार सार्वजनिक शारदीय नवरात्र का सफ़लता पूर्वक भव्य आयोजन को रामचंडी सेवा समिति और क्षेत्र वासियों का सराहनीय प्रयास बताया है। उन्होने बताया की नवरात्र पूजन समिति के अध्यक्ष सुधीर गुप्ता तथा रामचंडी सेवा समिति के अध्यक्ष रवि गुप्ता उपाध्यक्ष टीकेश्वर प्रधान, सरोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष वासु प्रधान, सचिव सुमन प्रधान,सह सचिव संजय गुप्ता और संरक्षक -रवि प्रकाश गुप्ता,जय प्रकाश प्रधान ( सरपंच जुर्डा), टीकाराम प्रधान, शैलेष साहू, मुकेश गुप्ता सहित इस आयोजन में सहयोग करने वाले सभी गणमान्य नागरिकों ने ऐतिहासिक काम किया है जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उड़ीसा छत्तीसगढ़ के अलग-अलग कलाकारों को लगभग 40 हजार की राशि समिति द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में कोतरलिया और जुरडा के अलावा आसपास के 10 गांव के लोगों ने संयुक्त रूप से सहयोग किया है। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन कार्यक्रम में क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता लोइंग भी मौजूद रही उनका भी कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा है जिसके लिए समिति के सदस्यों ने सभी का आभार व्यक्त किया है
कार्यक्रम स्थल पर मंदिर का होगा निर्माण
समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर भव्य रामचंडी मंदिर का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है जिसको लेकर आगामी दिनों में बृहद बैठक आहूत की जाएगी रामचंडी सेवा समिति के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों का आमंत्रित किया जाएगा और बैठक में मंदिर निर्माण संबंधित कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING