Advertisement Carousel
Uncategorized

रायगढ़ ब्रेकिंग…रिश्वतखोर सीएमओ रेड हैंडेड गिरफ्तार….

रायगढ़…किरोड़ीमल नगर पंचायत सीएमओ रामायण पाण्डेय को एसीबी की टीम ने 10,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। एसीबी की टीम इस मुआमले में सीएमओ से पूछताछ कर रही है।
जानकारी मिल रही है कि किरोड़ीमल नगर निवासी एक व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी।जिसमें बताया गया था कि सीएमओ रामायण पाण्डेय मकान के व्यावसायिक अनुमति देने के लिए दस हजार रुपए की मांग कर रहे हैं।इसी शिकायत के आधार पर ही आज कार्यवाही की गई है।शिकायतकर्ता आज जब रिश्वत के

advertisement

रुपए देने सीएमओ के पास पहुंचा उसी बखत एसीबी की टीम भी पहुंच गई और सीएमओ रामायण पाण्डेय को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING