Advertisement Carousel
Uncategorized

पत्रकार बप्पी राय व साथियों की निशर्त रिहाई और दोषियों के खिलाफ सीबीआई जाँच की मांग को लेकर सुकमा में पत्रकारों का विशाल धरना सहित उग्र धरना प्रदर्शन….

रायपुर। बस्तर के पत्रकार साथी बप्पी राय, निशु त्रिवेदी, मनीष सिंह और धर्मेंद्र सिंह को को षड्यंत्र पूर्वक फसाने को लेकर आक्रोशित छत्तीसगढ़, तेलंगाना आध्रप्रदेश एवं ओड़िसा के पत्रकारों ने धरना प्रदर्शन कर राज्य के गृहमंत्री के नाम सुकमा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बप्पी राय सहित सभी साथियों की ससम्मान रिहाई और संलिप्त दोषियों के खिलाफ सीबीआई जाँच की माँग की ।
बस्तर संभाग के सुकमा जिला मुख्यालय मे संयुक्त बस्तर पत्रकार संघर्ष समिति द्वारा १६ अक्टूबर को विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसका पूर्ण समर्थन छत्तीसगढ़ के पत्रकार संघों की संयुक्त समिति संयुक्त पत्रकार महासभा ने किया। साथ ही इस विशाल धरना में छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना एवं उड़िसा के पत्रकार संगठनों ने उपस्थित होकर इस आंदोलन में अपनी सहमति दर्शायी ।

advertisement

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम, पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिऐशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे , पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सेवकदास दीवान, इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष पी सी रथ, आदर्श पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीश लालादानी, प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिऐशन के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, छग श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के महासचिव बी डी निजामी, संयुक्त पत्रकार सुरक्षा समिति के संयोजक कमल शुक्ला, सुधीर तंबोली आजाद, बस्तर जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेश रावल, सचिव धर्मेन्द्र महापात्र, छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के बस्तर संभागीय अध्यक्ष संजीव पचौरी, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य उत्तम तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार मनीष गुप्ता, हरजीत सिंह पप्पू, गरियाबंद की सुनिता सिंह, सुकमा से लीलाधर राठी एवं शेख मकबूल, दिनेश नामदेव, दिनेश सोनी सहित मलकानगिरी (उडी़सा) प्रेस क्लब अध्यक्ष शिव प्रसाद दास, ओ पी कृष्ण पटनायक,चित्तुर से जानी बाबू के साथ तेलंगाना एवं आंध्रा पत्रकार संघ के पदाधिकारी ने सभा को संबोधित किया। साथ ही पत्रकारों के समर्थन में शामिल हुए विधायक कवासी लकमा, सीपीएम के नेता मनीष कुंजाम ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री लकमा ने पत्रकारों को तत्काल रिहाई देने और दोषियों को दंडित करने की मांग दोहराई।
सभी पत्रकारों ने सभा में अपनी-अपनी मांग रखते हुए पत्रकार सुरक्षा के संबंध में विस्तृत चर्चा की और सुकमा जिले के चार पत्रकारों को गांजा प्रकरण में थाना प्रभारी के द्वारा षडयंत्र पूर्वक वाहन में गांजा रखकर जप्त कर कार्यवाही करने की झूठी रिपोर्ट दर्ज करने पर संलिप्त लोगों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की तथा पुलिस द्वारा लगाये गये बेबुनियाद आरोप को खारिज करने पर जोर दिया।
पत्रकारों ने सुकमा के बस स्टेण्ड के समीप धरना सभा के उपरांत रैली निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन को गृहमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING