Advertisement Carousel
Uncategorized

अंडर 19 हेतु नमन वलेचा चयनित प्लेट कंबाईंड टीम में खेलेंगे…


रायगढ़। राज्य स्तरीय अंडर 19 टीम के एलिट मैचों हेतु रायगढ़ के नमन वलेचा का चयन प्लेट कंबाईंड टीम हेतु किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों जिले की अंडर 19 टीम प्लेट मैचों हेतु भिलाई खेलने के लिए गई थी। जिसमें स्थानीय खिलाड़ी नमन वलेचा ने सरगुजा के विरूद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 रन बनाए थे। जिसके चलते एलिट मैचों हेतु प्लेट कंबाईंड टीम में नमन वलेचा का चयन हुआ। इसके अलावा इस टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, महासमुंद, जांजगी-चांपा आदि के खिलाड़ी भी शामिल हैं। नमन वलेचा के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING