Advertisement Carousel
Uncategorized

उत्साह के साथ मनाया गया श्रीमती शालू जिंदल का जन्मदिन…. शहर के साथ गांवों में भी हुए अनेक कार्यक्रम … निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

advertisement

रायगढ़. जिंदल फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती शालू जिंदल का जन्मदिन रविवार को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष दिन पर जिंदल फाउंडेशन द्वारा संयंत्र के आसपास के गांवों और शहर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और जरूरतमंद लाभान्वित हुए।
जिंदल फाउंडेशन द्वारा चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहाड़ मंदिर के पास स्थित वृद्धाश्रम में फोर्टिस—ओपी जिंदल अस्पताल की सहभागिता में बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी

संख्या में बुजुर्गों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। यहां आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी निशुल्क वितरण किया गया। बुजुर्गों ने श्रीमती जिंदल को जन्मदिन की बधाई देते हुए कीर्तन कर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की। ग्राम डोंगाढकेल में जिंदल फाउंडेशन द्वारा पौधरोपण किया गया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया और रोपे गए पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया गया। यहां ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का

वितरण भी किया गया। ग्राम कोसमपाली में बालिकाओं के लिए कबड्डी स्पर्धा आयोजित की गई। स्पर्धा में आसपास के गांवों की बालिका टीमों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जिंदल फाउंडेशन द्वारा संयंत्र के आसपास के सभी गांवों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर काम कर रहीं स्वास्थ्य संगिनियों ने जेएसपी परिसर में जन्मदिन मनाया। उन्होंने केक काटकर श्रीमती जिंदल को अपनी शुभकामनाएं दीं। पतरापाली स्थित विशेष

बच्चों के संस्थान जिंदल आशा में जिंदल स्टील एंड पॉवर के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सब्यसाची बंद्योपाध्याय एवं जिंदल लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती अनंदिता बंद्योपाध्याय ने विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर सीएचआरओ खिरोद कुमार बारीक सहित जिंदल लेडिज क्लब की सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विशेष बच्चों ने

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। जिंदल फाउंडेशन की एसएसडी पूंजीपथरा इकाई द्वारा ग्राम तुमीडीह एवं पूंजीपथरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस शिविर का लाभ उठाया। साथ ही संयंत्र परिसर में भी केक काटकर खुशियां मनाई गईं। यहां संयंत्र प्रमुख कौशल शर्मा सहित लेडिज क्लब के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING