Advertisement Carousel
Uncategorized

चक्रधरनगर पुलिस ने चोरी की LED टीवी के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार…

*21 अक्टूबर, रायगढ़* । चक्रधरनगर पुलिस ने कल रात मुखबीर की सूचना पर अंबेडकर चौक पर एक व्यक्ति को चोरी की LED टीवी बेचने की कोशिश करते हुए पकड़ा। पकड़े गए युवक का नाम *दीपक उर्फ बिहू यादव (23 साल), कच्ची खोली भैसा कोटा जमुनाईन चौक चक्रधरनगर का निवासी है* ।
चक्रधरनगर थाना में रिपोर्टकर्ता गंगा पाल मिश्रा (82 वर्ष) ने कल थाना चक्रधरनगर में टीवी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, जिसमें 12-13 अक्टूबर 2024 की रात को घर के ऑफिस का ताला तोड़कर ऑफिस से 32 इंच की क्राउन कंपनी की LED टीवी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाना बताया गया था। इस घटना के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला संख्या 486/2024, धारा 305(A), 331(4) BNS के तहत पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा मुखबीरों को सक्रिय कर सूचना जुटाई गई। इसके परिणामस्वरूप कल दीपक यादव को पकड़ा गया, जिसके पास से चोरी की गई 32 इंच की क्राउन कंपनी की LED टीवी बरामद की गई, जिसकी कीमत 18,000 रुपये है। आरोपी को आज चक्रधरनगर पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया, और उसे जेल भेज दिया। इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सउनि उदय सिदार और अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING