Advertisement Carousel
Uncategorized

भाजपा सदस्यता अभियान में राज्य के टॉप 10 जिलों में रायगढ़ भी शामिल…दो लाख का आंकड़ा हुआ पार.. रायगढ़ इकाई लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर

रायगढ़। गत माह 6 सितंबर से प्रारंभ हुए बीजेपी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम का समापन 30 अक्टूबर को होना निर्धारित है जिसमें रायगढ़ जिले ने अपनी जोरदार मौजूदगी दर्ज कराई है और पार्टी की ओर से जारी सूची में रायगढ़ का नाम टॉप 10 जिलों में शुमार है जो कि अपने आप में रायगढ़ भाजपा के लिए गर्वीली कामयाबी से कम नही है।

advertisement

सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने सदस्यता पर्व की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान पर्व का समापन में इसी महीने के 30 अक्टूबर को होना है जिसमें रायगढ़ जिला इकाई ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए दो लाख से अधिक लोगों को सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रदान कर नया इतिहास रच दिया है।

आगे केडिया ने बताया कि पार्टी संगठन ने रायगढ़ जिले के लिए 2 लाख 70 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया है किंतु रायगढ़ जिला इकाई ने स्व प्रेरणा से खुद को 3 लाख का लक्ष्य दिया है और जिसे पूरा करने की दिशा में जिला मुख्यालय से लेकर दूरस्थ स्थित बूथ स्तर तक जिला इकाई पूरे उत्साह और मनोयोग से कार्य कर रही है और उन्हें इस अभियान में तत्पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर टारगेट संख्या में लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने में कामयाब होंगे।

श्री केडिया ने इस अभियान में तत्पर देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं और आप सभी के सहयोग से हम छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने में स्वयं को और अधिक सक्षम और सामर्थ्यवान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे है ताकि भविष्य में छत्तीसगढ़ को देश के विकसित और संपन्न राज्य बनाने में सफल हो।

आगे अभियान की जानकारी देते हुए श्री केडिया ने यह भी बताया कि जिला इकाई आज पर्यंत हम दो लाख से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला चुके है जिनमें से ज्यादातर लोगों को ऑनलाइन रेफरल कोड से जोड़ा गया है किंतु जिले के ऐसे क्षेत्र जहां इंटरनेट की सुविधा नही है अथवा मोबाइल नेटवर्क सुचारू नही होने की वजह से ऑनलाइन सेवा का लाभ लोगों को नही मिल पा रहा था जिस समस्या से पार पाने के लिए पार्टी के दिशा निर्देश में अब ऑफलाइन सदस्यता अभियान को भी जोर शोर से जिले भर में चलाया जा रहा है जिसका काफी अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है , आगे अभियान में तत्पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए श्री केडिया ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जिला इकाई अपने लक्ष्य को निर्धारित अवधि में पूरा कर जिले में संगठनात्मक स्तर पर पार्टी को और मजबूती प्रदान करने में कामयाब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING