Advertisement Carousel
Uncategorized

चाहे गाय का हुआ हो एक्सीडेंट या हो कोई गंभीर बीमारी… डा. पूरन पटेल पहुंच गए तो बच जायेगी जान..अब तक हजारों..? पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़..रायगढ़ पशुधन विभाग में पदस्थ डा. पूरन पटेल अपने सटीक इलाज के जरिए क्षेत्र में गायों की सेवा में लगे हुए हैं।फोन कहीं से भी आया हो,फोन करने वाला कोई भी हो,महज एक कॉल में डा. पूरन पटेल गाय के इलाज के लिए मौजूद रहते हैं। बता दें कि शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे डेयरी फार्म में जाकर लगातार पूरन पटेल गायों का इलाज कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर सड़कों पर घूम रही गौमाता के किसी दुर्घटना का शिकार हो जाने पर भी पूरन पटेल मिनटों में ही मौके पर पहुंच जाते हैं और अपनी सेवा भाव से गाय का इलाज कर ठीक

advertisement

करने का प्रयास करते हैं।उल्लेखनीय है कि आज दोपहर एक गाड़ी से विजयपुर क्षेत्र में एक बछड़े का एक्सीडेंट हो गया था।सूचना मिलते ही डा.पूरन पटेल वहां पहुंच गए,प्रारंभिक जांच में पता चला कि बछड़े के पैर में कंप्लीट फ्रेक्चर हो गया है।बजरंग दल के सदस्यों के सहयोग से डाक्टर साहब ने तुरंत बछड़े के पैर का प्लास्टर कर दिया।इसी तरह खरसिया ब्लॉक के सिंघन पुर में पशुपालक राजकुमार निषाद की गाय के गले में ट्यूमर हो

गया था।गाय को खाने पीने में तकलीफ थी। डा.पूरन पटेल ने एम एस पटेल, एल डी नायक एवीएफओ के साथ मिलकर गाय के ट्यूमर का ऑपरेशन कर ट्यूमर हटा दिया गाय पूरी तरह स्वस्थ है।इधर विजयपुर में हो डेयरी फार्म एम के सिन्हा के यहां गाय uterine torson के कारण बच्चा नहीं दे पा रही थी।जिसे डा. पूरन पटेल,दुर्गेश पांडे और चंदन के सहयोग से सिजेरियन कर बच्चे को जीवित निकाला,गाय ऑपरेशन के बाद से पूरी

तरह स्वस्थ है।
बहरहाल डा. पूरन पटेल अब तक अपने सेवा भाव के जरिए हजारों गायों की जान बचा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING