Advertisement Carousel
Uncategorized

आदिवासी युवती से दरिंदगी का प्रयास…शहर के तथाकथित समाजसेवी परिवार का कौन है वह वहशी…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़…गलत नियत से आदिवासी युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सुभाष चौक निवासी राघव रतेरिया पिता नरेंद्र रते रिया को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है।

advertisement


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुभाष चौक स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक का पुत्र बीते दिनों अपनी दुकान में बैठा था।तभी जशपुर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती पंखा खरीदने वहां आई,बातचीत के दौरान युवती ने राघव को बताया कि वह नौकरी करने के लिए यहां आई है।और उसे एक किराए के रूम की तलाश भी है।इस दिन तो बात यहीं खत्म हो गई लेकिन युवती दो दिन पहले जब राघव की दुकान पर दुबारा आई तो राघव ने उसे किराए के लिए अंश होटल के पास स्थित अपने ही घर को सजेस्ट किया और उससे बात करके उसे मकान

दिखाने के बहाने अंश होटल के पास स्थित अपने मकान में ले गया।जब दोनों मकान की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए तब कमरे के भीतर राघव के अंदर छिपा शैतान जाग गया।और अपनी वासना बेकाबू होते ही राघव ने उस आदिवासी युवती के साथ उसकी लज्जा भंग करने के इरादे से छेड़ छाड़ शुरू कर दिया।जिसका युवती ने पुरजोर विरोध किया और कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज करवा दी।चूंकि पूरा मुआमला आदिवासी युवती की अस्मिता से जुड़ा हुआ था।लिहाजा कोतवाली टी आई ने बिना पल गंवाए एफआईआर दर्ज करते हुए,दरिंदगी करने का प्रयास करने वाले आरोपित राघव रतेरिया को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है।फिलहाल कोतवाली में कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING