Advertisement Carousel
Uncategorized

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में हुआ काकोरी ट्रैन एक्शन डे पर लघु नाटक

रायगढ़ /

पूर्व में कराए गए नाटक का गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुआ ऑनलाइन मंचन।

advertisement

आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत कक्षा सातवी, आठवीं एवं नवीं के विद्यार्थियों ने इतिहास के पन्नों को पलटते हुए एक लघु नाटक के माध्यम से क्रांतिकारियों के पराक्रम के सुनहरे इतिहास को स्मरण किया। आज़ादी का अमृत महोत्सव अभियान स्वतंत्रता संग्राम में आहूति देने वाले असंख्य वीरों को स्मरण करने का अवसर हमें देता है,


इस बाबत विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम की एक प्रमुख घटना काकोरी ट्रेन एक्शन डे पर न केवल अध्ययन किया गया अपितु उस घटना पर एक लघु नाटक कर सभी विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों एवं अंग्रेजों के मध्य हुए इस संघर्ष का चित्रण किया। हिंदी की शिक्षिका वंदना जयसवाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इस नाटक के माध्यम से इस ऐतिहासिक घटना के विषय मे न केवल ज्ञान प्राप्त किया अपितु उसका जीवंत अनुभव लेने का प्रयास भी किया


विद्यालय प्राचार्या कैप्टन श्वेता सिंह के अनुसार नवीन शिक्षा नीति ने प्रयोगात्मक एवं अनुभवात्मक शिक्षण को विशेष महत्व दिया है, जिसका हम पूरी तरह से पालन करते हैं। हमारा यह प्रयास रहता है कि इतिहास हो या अन्य विषय विद्यार्थियों को अगर हम प्रयोगात्मक तथा अनुभवात्मक शिक्षण दें तो वह न केवल लंबे वक्त के लिए उसके मन मस्तिष्क में सुरक्षित रहता है अपितु उस पाठ के ध्येय को भी सिद्ध करता है। यह लघु नाटक इसी पद्धति को परिलक्षित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING