Advertisement Carousel
Uncategorized

एटीएम में चोरी का प्रयास..तोड़फोड़ के बाद भी नहीं ले जा सका मशीन… टी आई ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी..

रायगढ़…दीवाली के दिन एटीएम में तोड़फोड़ कर चोरी करने का प्रयास किया गया,सफल नहीं होने पर चोर मौके से फरार हो गया,पूरा मामला जूटमिल थाना क्षेत्र के कोड़ातराई का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक कोड़ातराई में आयुष होटल के बगल में लगे एटीएम में ये पूरी वारदात हुई है।बताया जा रहा है कि चोर ने पहले वेल्डिंग मशीन से एटीएम को काटा उसमे तोड़फोड़ भी किया,इसके अलावा मशीन के तार कनेक्शन भी काट दिया।लेकिन रुपए निकालने में असफल होने के बाद उसी अवस्था में मशीन छोड़कर भाग गया।

advertisement
टी आई मोहन भारद्वाज

क्या कहते हैं टी आई..


इस वारदात को लेकर टी आई मोहन भारद्वाज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जूटमिल पुलिस तत्काल मौके पर गई थी।पूरी घटना का अवलोकन कर तफ्तीश की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING