Advertisement Carousel
Uncategorized

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 01 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को 02 नवम्बर गोवर्धन पूजा के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि गोवर्धन पूजा या अन्नकूट लोकजीवन से जुड़ा त्यौहार है। छत्तीसगढ़ में इस दिन गौ पूजन की परम्परा है।

advertisement

हमारी सनातन संस्कृति ने हमें सभी जीवों पर दया करना सिखाया है।अन्नकूट का त्यौहार भी हमें यही संदेश देता है।

मुख्यमंत्री ने साय ने कहा कि गोधन, खेती और जन-जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। गोवर्धन पूजा गौवंश की पूजा-आराधना का पर्व ही नहीं यह गौवंश की सुरक्षा और सेवा का संकल्प लेने का पर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING