Advertisement Carousel
Uncategorized

शहर के बीच चौराहे में हुआ हिंदुत्व पर हमला…मालिश करने वाले युवक ने कराया पति पत्नी का धर्म परिवर्तन..हिंदू विरोधी ताकतें शहर में सक्रिय..अंशु टुटेजा और साथियों की सक्रियता से मामला पहुंचा कोतवाली…

रायगढ़…शहर में बड़ी तायदाद में हिंदू विरोधी संगठन काम कर रहे हैं।जिनका मकसद हिंदुत्व को कमजोर करना है।अगर गुजरे एक साल की बात की जाए तो ऐसे दर्जनों मुआमले सामने आ चुके हैं।जिसमे विधर्मियों ने सनातन धर्म से जुड़े लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया है।
उल्लेखनीय है कि आठ माह पहले रामभाटा,सावित्री नगर में हिंदू विरोधी ताकतों ने कई लोगों का धर्म परिवर्तन कराया था।उसके बाद दशहरा के दौरान दरोगापारा फिर कल मिट्ठूमुड़ा और आज शहर के हृदयस्थल सुभाष चौक के एक परिवार में ये तथाकथित हिंदू विरोधी ताकतें पहुंच गई है।और लोगों का धर्म परिवर्तन कराने में सफल हो रही हैं।जानकारी मिल रही है कि बंगला पारा निवासी शिव चौहान सुभाष चौक के एक परिवार में एक व्यक्ति का मालिश करने आता था और उसने ईसाई धर्म का

advertisement
शिव चौहान

बखान कर उस परिवार के दो लोगों(पति पत्नी)का धर्म परिवर्तन करवा दिया।इस बात की जानकारी हिंदू संगठन के अंशु टुटेजा और उसके साथियों को हुई तो उन्होंने आज सुभाष चौक पहुंचकर उस युवक को पकड़ा और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।खबर लिखे जाने यह जानकारी मिल रही है की शिव चौहान के खिलाफ पुलिस कार्यवाही कर रही है।

हिंदू विरोधी ताकतों की आखिर कहां से हो रही है फंडिंग..
इस मुआम्ले में फिलहाल यह जानकारी मिल रही है कि शिव चौहान सुभाष चौक के जिस घर में मालिश के लिए जाता था।वहां से वह मालिश करने के एवज में रुपए नही लेता था।जबकि शिव चौहान की माली हालत खुद ही कमजोर है।ऐसे में सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर शिव चौहान को मालिश करने के लिए रुपए कौन देता था..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING