Advertisement Carousel
Uncategorized

शिक्षक की आकस्मिक मृत्यु के सन्दर्भ में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए – मयूरेश केशरवानी

सारंगढ़:राज्योत्सव की तैयारी के दौरान फ्लेक्स लगाते समय करेंट लगने से शासकीय शिक्षक की मृत्यु पर शोक जताते हुए भाजपा जिला मिडिया प्रभारी और पार्षद मयूरेश केशरवानी ने कहा की यह अत्यंत दुखद घटना है, ऐसी कठिन घड़ी में शोक संतप्त परिवार को ईश्वर यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करे और शिक्षक भगत पटेल को प्रभु अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे. जिला प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता दिखाने की
आवश्यकता है और इस मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित व्यक्तियों अथवा विभाग पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए. जिसकी लापरवाही के कारण यह घटना घटी उसपर कार्यवाही आवश्यक है. यह बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है जिस पर दोषियों पर कार्यवाही और मृतक के परिजनों को ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहायता मिलना चाहिए. उक्त बातें प्रेस के माध्यम से भाजपा जिला मिडिया प्रभारी और वार्ड क्रमांक 04 पार्षद मयूरेश केशरवानी द्वारा कही गयी.

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING