Advertisement Carousel
Uncategorized

आंवला नवमी के पावन अवसर पर पार्क एवेन्यू में पिकनिक भंडारे का भव्य आयोजन…..

रायगढ़:- जिले की अग्रणी आवासीय कालोनी पार्क एवेन्यू में आज आँवला नवमी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

आँवला नवमी की पावन बेला में कालोनी के गार्डन में पिकनिक भंडारे का आयोजन किया गया।उक्त अवसर पर कालोनी के शताधिक सदस्यों,माताओ एवम बच्चो ने भंडारे प्रसाद का आनंद उठाया।पिंकनिक भंडारे के साथ ही मनोरंजन हेतु महिलाओ एवम बच्चो ने नाना प्रकार के खेलों से पिकनिक के वातावरण को आनन्दमय बना दिया।

advertisement

पिकनिक भंडारे की शुरुवात कालोनी की श्रद्धालु महिलाओ द्वारा आँवला पेड़ के नीचे विधि विधान से पूजा कर अर्चना कर की गई।पूजन पश्चात सभी ने मिलकर भव्य भण्डारे का आनन्द उठाया तत्पश्चात विभिन्न खेलो के माध्यम से सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किया गया।

आप सभी को बता दे कि भारतीय संस्कृति में आँवला नवमी पर्व का विशेष महत्व है।ऐसी मान्यता है कि कार्तिक माह भर कार्तिक स्नान,घरों में पूजन पाठ से प्रसन्न होकर आँवला नवमी में भगवान विष्णु एवम माता लक्ष्मी भक्तों को आशीर्वाद देने आँवला के पेड़ों पर विराजमान होती है।एवम इस दिन श्रद्धा के साथ आँवला पेड़ के पूजन पश्चात पेड़ के नीचे बैठ कर प्रसाद ग्रहण करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

कालोनी की नवनिर्वाचित अध्यक्षा श्रीमती रेखा अग्रवाल एवम अध्यक्ष दयानन्द अग्रवाल ने समस्त कालोनी वासियों को आँवला नवमी की शुभकामनाएं देते हुए सबकी उपस्थिति पर अपना आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING