Advertisement Carousel
Uncategorized

रेखा अग्रवाल के सर सजा महिला विंग का ताज….

रायगढ़:- जिले की अग्रणी आवासीय कालोनी पार्क एवेन्यू सोसायटी की नई महिला अध्यक्षा के रूप में सामाजिक एवम धार्मिक गतिविधियों में सदैव अव्वल रहने वाली धर्मपरायणा रेखा अग्रवाल( रामभगत लक्ष्मी नारायण) को सर्व सम्मति से चुना गया है।

advertisement

नई जिम्मेदारी की चुनौती को स्वीकार करते हुए श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ कि आपने मुझे कॉलोनी की अध्यक्षा के रूप में यह सम्मानित भूमिका निभाने का अवसर दिया। इस नए दायित्व को स्वीकार करते हुए, मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूँ कि सबके अनुभव का लाभ लेते हुए सभी सदस्यों के सहयोग से पूरी कर्मठता और समर्पण के साथ कॉलोनी के हर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ संपन्न करूँगी।

मेरा उद्देश्य केवल कार्यक्रमों का आयोजन नहीं, बल्कि हम सबके बीच एक मजबूत सामुदायिक भावना को बढ़ाना है, ताकि हम एक दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहें और अपनी कॉलोनी को एक परिवार की तरह जोड़कर रखें।
श्रीमती रेखा अग्रवाल के ताजपोशी से पूरे कालोनी में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING