Advertisement Carousel
Uncategorized

नदियों से जुड़ी है देश वासियों की आस्था :- ओपी चौधरी….ओडिसा के 7 दिवसीय बिहाबईल उत्सव में शामिल हुए छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी

advertisement

रायगढ़ :- झारखंड चुनाव प्रचार से वापस आते समय छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी निकटवर्ती राज्य ओडिसा के सुंदरगढ़ स्थित ईब नदी के तट पर आयोजित सात दिवसीय बिहाबईल उत्सव में शामिल हुए। यह उत्सव पहली बार आयोजित हुआ है। नदी संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु मनाए जा रहे इस उत्सव में शामिल होकर ओपी चौधरी ने आम जनता को संबोधित भी किया। संबोधन के दौरान ओपी ने कहा नदी हम सभी के लिए पूजनीय है और सनातन धर्म में नदियों के प्रति देश वासियों के आस्था का इतिहास

पुराना रहा है। सनातन धर्म में नदियों का महत्व बताते हुए ओपी ने कहा नदियों को देवी के रूप में पूजे जाने की परंपरा रही है ।नदियों की पूजा प्रकृति के प्रति आभार जताने का जरिया भी है। गंगा नदी को मोक्ष दायिनी माना जाता है। नदियों में स्नान पुण्यदायी माना जाता है।तन-मन की शुद्धि के साथ साथ अंतर्मन शांत होता है। नदियों के तट पर बहुत से तीर्थस्थल भी मौजूद हैं । नदियों के किनारे ही ऋषि-मुनियों ने ज्ञान प्राप्त

किया था। नदियों से जुड़े विशेष त्योहार छठ पूजन एवं कुंभ मेला भारतीयों के जीवन में धार्मिक महत्व रखता है। वेद पुराणों में नदियों के महत्व को परिभाषित किया गया है। ऋग्वेद में सरस्वती जैसी पवित्र नदियों का उल्लेख है।सिंधु नदी के तट पर कई वेद और पुराणों की रचना हुई है। उत्सव के दौरान ओडिसा के डिप्टी स्पीकर भवानी शंकर भोई , झारसुगुड़ा विधायक टंकाधर त्रिपाठी सहित भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING