Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव में मनोज राय छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री निर्वाचित….जिले से प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रमोद कुमार पटेल व डॉ. सुश्री मनीषा त्रिपाठी भी हुए निर्वाचित

advertisement

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रांतीय इकाई का निर्वाचन जिला महासमुंद के ब्लॉक बागबाहरा के घुंचापाली में सम्पन्न हुआ। पूरे प्रदेश के 33 जिलों से 244 सदस्यों ने प्रांतीय महा परिषद के वोटर सदस्य के रूप में इस निर्वाचन में भाग लिया। जिनमें रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष आशीष रंगारी,सचिव मनोज राय, कोषाध्यक्ष घनश्याम सिंह पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल,उपाध्यक्ष भुवन पटेल, राजेंद्र चौरसिया, अमित कुमार दुबे, प्रकाश सिंह, राज किशोर स्वर्णकार, नोहर राय गवेल,श्रीमती गीता जायसवाल, श्रीमती राजकुमारी मानिकपुरी सहित 13 सदस्यों ने प्रांतीय महा परिषद के सदस्य वोटर के रूप मतदान किया। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय चुनाव में रायगढ़ जिले में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के श्री मनोज राय ने प्रांतीय महामंत्री के रूप में 192 मतों से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांतीय इकाई चुनाव के परिणाम इस प्रकार रहे। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ प्रांत अध्यक्ष के रूप में श्री संजय ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री मनोज कुमार राय, कोषाध्यक्ष गयाराम राजवाडे, उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, उपाध्यक्ष टेकराम सेन, प्रांतीय मंत्री भुवनेश्वर प्रसाद देवांगन, शैलेंद्र सिंह भदौरिया,टीकाराम सिंह साहू, सभी ने रिकार्ड मतों से प्रांतीय इकाई चुनाव में प्रत्याशी के रूप में विजय प्राप्त की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING