Advertisement Carousel
Uncategorized

कमिश्नर क्षत्रिय ने लिया साफ सफाई एवं प्रस्तावित निर्माण कार्यों का जायजा…0 बाइक पर सवार होकर किए शहर का भ्रमण…



रायगढ़। गुरुवार की सुबह निगम कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बाइक पर सवार होकर शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौक-चौराहा, प्रमुख स्थलों की साफ सफाई व्यवस्था के साथ प्रस्तावित निर्माण कार्यों की जानकारी ली।


निगम कमिश्नर ने श्री क्षत्रिय सुबह 7:00 बजे से निरीक्षण शुरू किया। बाइक पर सवार होकर सबसे पहले वे चांदनी चौक, हटरी चौक होते हुए संजय कॉम्प्लेक्स पहुंचे। यहां साफ सफाई व्यवस्था एवं बड़े नाली से पानी निकासी उसकी सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड पहुंचे। यहां भी सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया और बस स्टैंड में मूलभूत सुविधाओं का विकास करने के साथ सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी श्री शिव यादव को दिए। इसके बाद रामपुर तिराहा के पास प्रस्तावित स्केटिंग जोन को देखा। इसी तरह पंचधारी का निरीक्षण करने एवं पंचधारी से 32 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी संग्रहित करने संबंधित प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी ली। इसके बाद 17 एमएलडी जल आवर्धन फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया गया। यहां भी प्लांट से संबंधित क्षेत्रों को जल आपूर्ति, पानी शुद्धिकरण की प्रक्रिया, सप्लाई का समय आदि की जानकारी ली गई। इसके बाद नदी के दोनों किनारे की मरीन ड्राइव का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को देखा गया। इस दौरान कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने नदी के दोनों किनारे मरीन ड्राइव में सफाई व्यवस्था अच्छी रखने के निर्देश संबंधित सफाई दरोगा और प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान उप अभियंता श्री ऋषि राठौर,संबंधित, इंजीनियर एवं सफाई दरोगा उपस्थित थे।

advertisement

एसटीपी उद्देश्यों की हो भरपूर उपयोग

कमिश्नर श्री क्षत्रिय ने बाझीनपाली स्थित 27 एम एल डी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नलों से पानी लेने के साथ उसे शुद्धिकरण कर वापस नदी में छोड़ने तक की प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए एसटीपी का निर्माण किया गया है, उस उद्देश्य का भरपूर उपयोग होना चाहिए। उन्होंने एसटीपी के पानी के उपयोग के लिए प्लांट से भी जल्द अनुबंध करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री लोहिया को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING