Advertisement Carousel
Uncategorized

लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आसान हुआ रोजगार पंजीयन


रायगढ़, / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ द्वारा शिक्षित आवेदकों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु नि:शुल्क रोजगार पंजीयन करने की व्यवस्था है। वर्तमान में रोजगार पंजीयन की यह व्यवस्था जिले में स्थापित लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से इंटरनेट आधारित पोर्टल पर की जाती है। जिले के शिक्षित आवेदक रोजगार पंजीयन हेतु समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ अपने क्षेत्र के निकटतम लोक सेवा केन्द्र में संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रोजगार पंजीयन की प्रक्रिया सुविधापूर्वक प्राप्त कर सकते है। लोक सेवा केन्द्र के द्वारा पंजीयन किए जाने के पश्चात प्रारंभिक पंजीयन की प्रति आवेदकों को दी जाती है। लोक सेवा केन्द्र द्वारा दी गयी प्रारंभिक पंजीयन की इस प्रति को लेकर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में आवेदकों की उपस्थिति होने पर पंजीयन का सत्यापन मूल प्रमाण पत्र से करते हुए स्थायी पंजीयन जारी कर दिया जाता है। आवेदकों के लिये यह बहुत ही सुविधाजनक व्यवस्था है। आवेदक स्वयं के पंजीयन का नवीनीकरण के लिए भी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से नवीनीकरण करा सकते है ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING