Advertisement Carousel
Uncategorized

“मारपीट मामले में जूटमिल में पुलिस की सख्त कार्रवाई: मारपीट में शामिल दो आरोपियों को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा जेल”

17 नवंबर, रायगढ़ । कल जूटमिल थाना क्षेत्र के बजरंगपारा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर मोहल्ले के युवकों द्वारा जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन जूटमिल पुलिस त्वरित कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, दो अन्य की तलाश जारी है। जेल भेजे गए दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं ।

घटना गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब धर्मेंद्र उपाध्याय (38), जो पटेलपाली पेट्रोल पंप में सेल्समैन हैं, अपने घर के सामने मोहल्ले के तीन युवकों—विकास चौहान, अजय मेहर और उनके साथी—को गाली-गलौज करते देख टोका। आरोपियों ने उन्हें मना करने पर मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र को पेट और कमर पर गंभीर चोटें आईं।

advertisement

मामले की सूचना मिलते ही एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई की। पुलिस ने विकास चौहान उर्फ विक्कू (26) और अजय मेहर (23) को हिरासत में लिया और घटना में प्रयुक्त हथियार—लोहे की खुरपी और तलवार—बरामद की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

 पुलिस की पूछताछ में दो अन्य आरोपियों की पहचान भी हुई है, जो फिलहाल फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  गिरफ्तार दोनों आरोपी विकास चौहान अजय मेहर पर पहले भी मारपीट, लूटपाट और आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है, आरोपीगण बदमाश प्रवृत्ति के हैं।

टीम की सक्रिय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, एएसआई नरेंद्र सिदार, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू, परमानंद पटेल और सुशील यादव ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। जूटमिल पुलिस की तत्परता ने न केवल आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की है, बल्कि इलाके में कानून और व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा भी मजबूत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING