Advertisement Carousel
Uncategorized

चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई तेज, 9 लीटर महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

, रायगढ़ । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई लगातार जारी है। आज दोपहर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लामीदरहा के एक घर में एक व्यक्ति बाड़ी में महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक और कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी ने प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू के साथ पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की और वहां एक महिला को गिरफ्तार किया, जो घर के बाड़ी में शराब रखे हुए थी। महिला ने अपनी पहचान आशा एक्का पत्नी स्व. भगतराम एक्का, निवासी लामीदरहा के रूप में बताई। महिला के पास से पुलिस ने 9 लीटर महुआ शराब बरामद की, जो पांच लीटर की प्लास्टिक जरीकेन और दो-दो लीटर की दो प्लास्टिक बोतलों में भरी हुई थी। यह शराब कुल 900 रुपये की थी। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। इस रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, चंद्र कुमार बंजारे, मिनकेतन पटेल और महिला आरक्षक दरोथिया किण्डो शामिल थे। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और भी तेज करने का संकेत दिया है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING