Advertisement Carousel
Uncategorized

पदोन्नति: रायगढ़ के 17 आरक्षक हुए प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत, एसपी ने बांह पर फीती लगाकर दी शुभकामनाएं

रायगढ़ । जिले के पुलिस महकमे में आज का दिन बेहद खास रहा, आज 17 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस कार्यालय में पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों की बांह पर लाल फीती लगाकर उन्हें पदोन्नत किया। इस अवसर पर एसपी ने सभी नव-पदोनन्नत प्रधान आरक्षकों को उनके बढ़े हुए कर्तव्यों और नई जिम्मेदारियों का अहसास कराया।
इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को उनके बढ़े हुए

कर्तव्यों की जानकारी दी और जांच, विवेचना, और कानून-व्यवस्था के मामलों में रुचि और निष्ठा से काम करने की प्रेरणा दी। एसपी ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि बड़ी जिम्मेदारी का प्रतीक है, जिसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाना होगा।

advertisement


इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम और रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने भी नव-पदोनन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


पदोन्नति पाने वालों में- धीर साय तिर्की, संजय भूषण तिर्की, एन. बालचंद मोहन राव, अर्जुन एक्वा, कल्याण सिंह कंवर, अरविंद कुमार पटनायक, सतीश कुमार सिंह, समीक्षा दान, संदीप भगत, प्रमिला दास महंत, बनारसी लाल सिदार, अरविंद मिंज, ममता मिंज, जगीत सिंह राठिया, पीतांबर पटेल, प्रकाश सिंह गोस्वामी और नंद कुमार पैंकरा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING