Advertisement Carousel
Uncategorized

मारपीट मामले के दो आरोपियों को जूटमिल पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

, रायगढ़ : जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस ने सोनू सोनवानी (19 वर्ष) और उसके बड़े भाई संजय सोनवानी (24 वर्ष), दोनों निवासी बजरंगपारा जूटमिल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं और इन पर कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।
घटना 16 नवम्बर की दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब धर्मेंद्र उपाध्याय (38), जो पटेलपाली पेट्रोल पंप में सेल्समैन के रूप में कार्यरत हैं, अपने घर के सामने मोहल्ले के तीन युवकों—विकास चौहान, अजय मेहर और उनके साथी—को गाली-गलौच करते देख टोका। इससे नाराज आरोपियों ने धर्मेंद्र से मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आईं।
मामले की सूचना मिलते ही एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ तत्परता से कार्रवाई की। पुलिस ने विकास चौहान उर्फ विक्कू (26) और अजय मेहर (23) को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त हथियार—लोहे की खुरपी और तलवार—बरामद किए। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सोनू और संजय सोनवानी फरार थे, लेकिन पुलिस ने मुखबीर तैनात कर उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी। आज मुखबीर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। संजय सोनवानी से एक बांस का डंडा भी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी विकास चौहान और अजय मेहर पर पहले भी मारपीट, लूटपाट और अवैध शराब बिक्री जैसे मामलों में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों आरोपी बदमाश प्रवृत्ति के हैं और उनका आपराधिक इतिहास है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, एएसआई नरेंद्र सिदार, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू, परमानंद पटेल और सुशील यादव ने अहम भूमिका निभाई।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING