Advertisement Carousel
Uncategorized

अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम मिलूपारा में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रायगढ़; जनवरी 31, 2022: अदाणी फाउण्डेशन द्वारा गुरुवार को तमनार विकासखंड के ग्राम मिलुपारा के आदर्श स्कूल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गत शनिवार को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस चिकित्सा शिविर में लगभग 256 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह के साथ निःशुल्क दवाइयां दी गयी। वैश्विक महामारी के इस दौर को देखते हुए इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग और सामाजिक दूरी जैसी कोविड नियमों का पालन करते हुए किया गया।

advertisement

इस शिविर में शिशु रोग, महिला रोग, अस्थि रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग तथा सामान्य रोगों के इलाज हेतु रायगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मौजूद थी। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जनप्रतिनिधि श्री सीताराम चौधरी, श्री उद्धव भगत, श्री बहादुर सिदार, श्री नित्यानंद नायक तथा गारे पेलमा lll के वरिष्ठ अधिकारीयों की उपस्थिति में किया गया | शिविर में पहुंचे सभी मरीजों का पंजीयन कर वजन, रक्तचाप, डायबिटीज की जांच की गई तत्पश्चात वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा उनका स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। सभी मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ नागरिक श्री सीताराम चौधरी ने इस विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन हेतु अदाणी फाउण्डेशन को धन्यवाद देते हुए कहा कि “कोविड काल में लोगों तक स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाने के लिए किया गया यह आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण है और आज अदाणी फाउंडेशन ने विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक संख्या में जरूरतमंद ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा शिविर को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है |”

गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा जनवरी 2022 के गत तीसरे सप्ताह में तमनार विकासखंड के ही ग्राम खमरिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 200 से ज्यादा मरीजों ने चिकित्सीय सेवाओं का लाभ लिया था |

अदाणी फाउंडेशन के बारे में:

1996 में स्थापित, अदाणी फाउंडेशन वर्तमान में 18 राज्यों में सक्रिय है, जिसमें देश भर के 2250 गाँव और कस्बे शामिल हैं। फाउंडेशन के पास प्रोफेशनल लोगों की टीम है, जो नवाचार, जन भागीदारी और सहयोग की भावना के साथ काम करती है। वार्षिक रूप से 3.2 मिलियन से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करते हुए अदाणी फाउंडेशन चार प्रमुख क्षेत्रों- शिक्षा, सामुदायिक स्वास्थ्य, सतत आजीविका विकास और बुनियादी ढा़ंचे के विकास, पर ध्यान केंद्रित करने के साथ सामाजिक पूंजी बनाने की दिशा में काम करता है। अदाणी फाउंडेशन ग्रामीण और शहरी समुदायों के समावेशी विकास और टिकाऊ प्रगति के लिए कार्य करता है, और इस तरह, राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING