Advertisement Carousel
Uncategorized

विष्णु साय के सुशासन एवं मोदी की गारंटी पर लगाई जनता ने जीत की मुहर :- ओपी चौधरी

रायगढ़ :- सूबे के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने दक्षिण रायपुर की जीत ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता ने विष्णु देव साय के सुशासन एवं मोदी की गारंटी पर जीत की मुहर लगाई है । भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत लगन को जीत का श्रेय देते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा विष्णु देव साय सरकार ने जिस शिद्दत से कुछ ही महीनों में मोदी की गारंटी को पूरा किया है उस पर आम जनता ने पूरी तरह से भरोसा जताया है। विधान सभा चुनाव के पहले भाजपा ने सत्ता आने पर मोदी की गारंटी के रूप में 3100 रूपये प्रति क्विटंल की दर धान खरीदी व एकमुश्त भुगतान ,महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं की प्रति माह एक हजार रुपए का भुगतान ,किसानों को बकाया बोनस का भुगतान सहित गरीबों के लिए प्रधान मंत्री आवास का वादा किया जिसे भाजपा ने सरकार आने पर पूरी ईमानदारी से पूरा किया। यही वजह है कि दक्षिण रायपुर के चुनाव में क्षेत्र की जनता ने विष्णु देव साय की सरकार को भरोसे की सरकार मानते हुए भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी को प्रचंड मतों से विजयी बनाया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING