Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार के बच्चों ने किया एडवेंचर कैंपएमपी में दौरा कर सीखा साहस


रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश स्थित पांडुरना के पास एचिवर एडवेंचर कैंप में शामिल होकर साहस एवं लीडरशिप सीखा।
संस्था के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि लगभग 150 बच्चों व शिक्षकों की टीम ने प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा के साथ तीन दिवसीय दौरा किया। यह कैंप आर्मी बेस्ड है, जहां पर साहस एवं रोमांच भरे कई इवेंट बच्चों ने बढ़-चढक़र किए। साथ ही साथ कल्चरल कार्यक्रम एवं खेलकूद भी उसमें शामिल रहा। सभी बच्चों ने टीम बनाकर लीडरशिप सीखा एवं संकट के समय में कैसा व्यवहार रखना चाहिए, यह भी जाना। मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि ऐसा कैंप बच्चों के लिए लगातार आयोजित किया जाता रहेगा।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING