Advertisement Carousel
Uncategorized

ऐतिहासिक एवं यादगार होगा 29 वां मडई महोत्सव….सर्व यादव समाज ने किया बैठक का आयोजन

advertisement

रायगढ़ – – शहर के रामलीला मैदान में विगत 28 वर्षों से ऐतिहासिक एवं यादगार मडई महोत्सव का आयोजन अनवरत ढंग से किया जा रहा है। जिसकी ख्याति जिले ही नहीं अपितु पूरे राज्य में है। मडई महोत्सव में अन्य जिले के अहीर बंधुगण व अहीर कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर मधुर दोहे के साथ मनभावन नृत्य की प्रस्तुति देकर मडई महोत्सव के आयोजन को चार चांद लगाते हैं। वहीं कलाकारों के शौर्य प्रदर्शन की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है। जिसे सर्व यादव समाज के लोग कार्यक्रम को भव्यता देते हैं। वहीं इस बार भी आगामी 22 दिसंबर को मडई महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी तैयारी में सर्व यादव समाज के बंधुगण जुटे हैं।

मीटिंग में लिया गया निर्णय – – वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते यादव समाज व मडई महोत्सव के सक्रिय सदस्य शाखा यादव ने बताया कि विगत 25 नवंबर  सोमवार को केलोविहार स्थित यादव धर्मशाला मे सर्व यादव समाज द्वारा 29 वां मड़ई महोत्सव कार्यक्रम के लिए बैठक रखीं गई थी, जिसमें उपस्थित सर्व यादव समाज के द्वारा आगामी 22 दिसंबर दिन-रविवार को मड़ई महोत्सव कार्यक्रम निर्धारित किया गया। जिसमें उपस्थित सर्व यादव समाज के सर्वश्री जति राम यादव, बी.पी.गोपाल,गणेश यादव, अनिल यादव ,शाखा यादव, अशोक यादव,  विकास ठेठवार, संतोष यादव,  खोपेन्द्र यादव, आशीष यादव, जयकिशन यादव, गिरजाशंकर यादव, संगीता यादव, चमेली यादव,नीलू यादव, संतोषी यादव, सहोद्रा यादव, आदि समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वहीं 29 वां शौर्य मडई महोत्सव के आयोजन को भव्यता देने में सर्व यादव समाज के सभी सदस्यगण जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING