Advertisement Carousel
Uncategorized

मैनेजर से मारपीट करने वाले गैस डिलीवरी ब्वॉय पर कोतवाली पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

, रायगढ़ । इंडियन गैस मैनेजर से मारपीट और गाली-गलौच करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 25 नवंबर को सुबह और शाम के समय की है, जब आरोपी महेश साहू (32 वर्ष) ने मैनेजर विकास शर्मा (39 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला किया।
कल शाम दरोगापारा बुढीमांई मंदिर के पास रहने वाले विकास शर्मा उम्र 39 वर्ष द्वारा थाना कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्टकर्ता ने बताया कि इंडियन गैस गौरी शंकर मंदिर चौक में मैनेजर का काम करता है। महेश साहू, जो इंदिरानगर पार्षद गली निवासी है, सुबह शराब के नशे में ड्यूटी पर आया था। मैनेजर विकास शर्मा ने उसे काम से मना कर दिया। इससे नाराज महेश शाम 4 बजे इतवारी बाजार में पहुंचा, जहां विकास शर्मा कुर्सी पर बैठे थे। वहां महेश ने गाली-गलौच करते हुए अचानक लोहे के धारदार हथियार (चाकुनुमा बांदा) से हमला कर दिया।
घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल अप.क्र. 721/2024 का FIR दर्ज की। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 118 बीएनएस भी जोड़ी गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी महेश साहू पिता रामदीन साहू 32 साल इंदिरानगर पार्षद गली वार्ड नंबर 07, थाना कोतवाली, रायगढ़ को गिरफ्तार कर उसके पास से अपराध में प्रयुक्त लोहे का बांदा बरामद किया। महेश साहू को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव और आरक्षक गणेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कोतवाली पुलिस की क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING