Advertisement Carousel
Uncategorized

लामीदरहा में कायदे कानून को ताक में रखकर अवैध प्लाटिंग का खेल शुरू…भूमाफिया और गिफ्ट शॉप संचालक की कारसतानी..पढ़िए पूरी खबर..

रायगढ़…शहर में लंबे अरसे से अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा है।कई भूमाफिया प्रशासन की मिली भगत से इस अवैध काम को अंजाम दे रहे हैं।ताजा मामला लामीदरहा क्षेत्र का है।जहां एक कुख्यात भू माफिया और शहर के बीच में स्थित गिफ्ट शॉप का संचालक सड़क के किनारे की बेशकीमती जमीन की अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं।जानकारी मिल रही है कि अब तक छोटे छोटे टुकड़ों में कई लोगों को जमीन रजिस्ट्री भी कर दी गई है।ऐसा बताया जा रहा है कि भूमाफिया अपने सहयोगी के साथ मिलकर अवैध प्लाटिंग के जरिए वहां जमीन खरीदने वालों के साथ साथ प्रशासन को भी चुना लगा रहा है।ऐसी जानकारी मिल रही है कि बिना रेरा अप्रूवल के ही प्लाटिंग का खेल शुरू कर दिया गया है।टाउन एंड कंट्री प्लानिग और ग्राम पंचायत से भी अप्रूवल नहीं लिया गया है।इधर यह भी बताया जा रहा है कि भूमाफिया ने यहां करीबन 30 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया है।इस पूरे मामले की जानकारी वहां के पटवारी को भी नही है।
बहरहाल बिना शासकीय अनुमति के ही अवैध प्लाटिंग के जरिए जमीन की रजिस्ट्री शुरू हो चुकी है।चूंकि अब खबर मीडिया के जरिए सार्वजनिक भी हो चुकी है।तो ऐसे में अब देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि इस पूरे मामले में प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING