Advertisement Carousel
Uncategorized

अलाव से राहगीरों को मिल रही है ठंड से राहत0 निगम प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर जलाए गए अलाव


रायगढ़। मौसम में ठंडकता बढ़ गई है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए निगम प्रशासन द्वारा राहगीरों को सड़क पर रहने वाले एवं श्रम वीरों को ठंड से बचाने प्रमुख चौक चौराहे पर अलाव जलाए जा रहे हैं।

निगम प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहे, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टैंड रेलवे स्टेशन पर राहगीरों रिक्शा, ऑटो, वाहन चालक, सड़क पर रहने वाले लोगों, श्रमवीर और शहर से आने जाने वाले राहगीरों को ठंड से बचाने के लिए सप्ताह भर पहले से प्रमुख चौक चौराहा पर अलाव जलाए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज के अंदर, मेडिकल कॉलेज रोड ऑटो स्टैंड के पास, चक्रधर नगर चौक के पास, जिला चिकित्सालय के अंदर, रामनिवास टॉकीज चौक के पास, रेलवे स्टेशन के पास, रेलवे स्टेशन ऑटो स्टैंड के पास, डॉ रूपेंद्र पटेल हॉस्पिटल के अंदर, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास, केवड़ाबाड़ी ऑटो स्टैंड के पास अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है, जहां राहगीर एवं जरूरतमंद लोग आग ताप कर राहत पा रहे हैं। निगम प्रशासन द्वारा जरूरत होने पर अन्य चौक चौराहे एवं सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING