Advertisement Carousel
Uncategorized

महापौर निधि से बैकुंठपुर में 7 लाख की लागत से नाली निर्माण का हुआ भूमि पूजन


रायगढ़/वार्ड क्रमांक 14 पार्षद अनुपमा शाखा यादव के बैकुंठपुर मोहल्ले में दासे घर से किशोर घर होते हुए जिम तक आर सी सी नाली निर्माण का कार्य जो महापौर निधि से 7 लाख की लागत से बनने जा रही है उसका आज विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया गया। इस नाली के बन जाने से बहुत ही प्रतीक्षित लोगों की मांग पूरी हो जाएगी विदित हो कि इस आशय की मांग विगत दिनों वार्ड पार्षद अनुपमा यादव द्वारा माननीया महापौर जानकी काटजू से की गई जिसे महापौर ने गंभीरता से लेते हुए इस बाबत अपनी निधि से इस

निर्माण कार्य हेतु 7 लाख की राशि दी थी आज भूमि पूजन के बाद आज स्थानीय लोगों की चिर लंबित मांग पूर्ण होने पर उन्हें प्रदूषित गंदगी व मच्छरों से राहत मिलने पर सभी संबंधित वार्डवासियों ने खुशियों का इजहार कर वार्ड पार्षद अनुपमा यादव व माननीया महापौर जानकी काटजू के प्रति आभार जताया है।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से माननीय मगपौर वार्ड पार्षद ,जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव,विकास ठेठवार,दीपक पांडेय,कन्हैया सोनी,फ़क़ीर मोहन पांडेय,राजू मेहर,पंकज शर्मा,अजय मेहर,हेमचंद मालाकार,हेमंत देवांगन,जितेश हेमंत यादव,सब इंजीनियर दीपक माला उपस्थित थे।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING