Advertisement Carousel
Uncategorized

खयानत मामले के फरार आरोपित दंपत्ति ओडिशा से गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा रिमांड पर

, रायगढ़ । जूटमिल पुलिस ने खयानत और विश्वासघात के मामले में फरार आरोपित दंपत्ति को ओडिशा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी रश्मि रंजन साहू और उसकी पत्नी विष्णु प्रिया को हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम व डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
घटना 2021 की है, जब अपैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की एचआर मैनेजर अंजनी पटेल ने जूटमिल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि हॉस्पिटल के पूर्व मैनेजर रश्मि रंजन साहू और उनकी पत्नी, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट विष्णु प्रिया, बिना सूचना दिए हॉस्पिटल छोड़कर भाग गए थे। जांच में पता चला कि उनके प्रभार से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे। आरोपितों ने हस्पताल के आधिकारिक ईमेल का दुरुपयोग करते हुए इंश्योरेंस कंपनी से अवैध लाभ प्राप्त किया, जिससे हॉस्पिटल को भारी नुकसान हुआ। घटना के संबंध में थाना जूटमिल (तात्कालिक पुलिस चौकी) में अपराध क्रमांक 1530/2021 धारा 406 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही थी।
काफी समय से फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने साइबर सेल की मदद ली। तकनीकी जांच और ठिकाने का पता लगाकर पुलिस टीम ने ओडिशा के सुंदरगढ़ में छापा मारा और दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके कब्जे से एक लैपटॉप बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रश्मि रंजन साहू (35) और उसकी पत्नी विष्णु प्रिया राय (34) साकिन हल्दिया निश्चिंता कोइली थाना भद्रेस्वर जिला कटक उडीसा के रूप में हुई है। दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (खयानत) के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया ।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING