Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार के विद्यार्थियों का जबरदस्त प्रदर्शनस्टेट कराटे मे जीते 8 गोल्ड और 1 सिल्वर


रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट कराटे एसोशिएशन द्वारा बिलासपुर में आयोजित स्टेट कराटे चैम्पियनशिप में 8 गोल्ड व 1 सिल्वर जीतकर तहलका मचा दिया है। संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बिलासपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में संस्कार स्कूल की प्रशिक्षक कांति मानिकपुरी के निर्देशन में यह टीम बिलासपुर गई थी। जहां अलग-अलग उम्र वर्ग के बालक व बालिका कराटे मे विजयी हुए। गोल्ड मेडल पाने वाले में- प्रकृति मानिकपुरी, श्रृष्टि राय, शेख हमिदुल्लाह, लव अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, उन्नती गायकवाड़, शाश्वत दुबे, आदित्य सोनी शामिल हैं जबकि श्रृष्टि नायक को सिल्वर मेडल पाने में सफलता मिली। रायगढ़ की संस्कार स्कूल के इस प्रदर्शन से पूरी प्रतियोगिता में संस्कार पब्लिक स्कूल एवं रायगढ़ जिले का तहलका मच गया। कराटे टीम की इस सफलता पर पूरे स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा, सभी शिक्षकगण व पालकों ने खेल प्रशिक्षक कांति मानिकपुरी एवं सभी विजेता खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING