Advertisement Carousel
Uncategorized

अपील, स्टेशन चौंक में एकत्रित हो सर्वहिन्दू समाज — आशीष ताम्रकारबांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पे हो रहे अत्याचार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम सर्वहिंदू समाज सौंपेंगा ज्ञापन

रायगढ़/सर्वहिंदू समाज रामनवमी आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य आशीष ताम्रकार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से समाज से अपील की हैं कि दिनांक 3 दिसंबर दिन मंगलवार को दोपहर 12 बजे स्टेशन चौंक में एकत्रित हो। ज्ञात हों कि वर्तमान में सत्ता परिवर्तन के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समाज पे अत्याचार,हत्या,लूटपाट हो रही है,वहीं हमारे आस्था के मंदिरों में हमला और तोड़ फोड़ वहां के बहुसंख्यक मुस्लिम समाज द्वारा किया जा रहा है जो हिन्दुत्व समाज और मानव जाति के लिए घातक है इसकी चिंता विश्व के हिन्दू समाज के साथ सभी मानव जाति को करनी चाहिए, बांग्लादेश में जहां हिंदू धर्म गुरु को बिना कारण गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है । ऐसे गंभीर विषय को लेकर विभिन्न हिंदुत्व संगठन द्वारा स्टेशन चौंक में आम सभा के लिए एकत्रित होंगे ततपश्चात माननीय जिलाध्यक्ष समक्ष महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा ।रामनवमी आयोजन के प्रमुख सदस्य आशीष ताम्रकार ने सर्व हिंदू समाज, एवं सभी धार्मिक व हिन्दू संगठन से अपील किया हैं कि ऐसे हिंदुत्व संकट के समय आप एकता का परिचय देते हुवे, इस कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थिति देवे..!!

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING