Advertisement Carousel
Uncategorized

अनुपमा शाखा यादव ने के एम टी महाविद्यालय के उन्नयन हेतु यथाशीघ्र कार्यवाही करने कलेक्टर से किया मुलाकात

रायगढ़ / नगर निगम की पार्षद एवं केएमटी शासकीय कन्या महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष अनुपमा शाखा यादव ने महाविद्यालय के उन्नयन हेतु प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम से मांग की थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर द्वारा सी एस आर मद से 15 लाख की स्वीकृति के साथ प्राक्कलन बनाने आर ई एस को निर्देशित किया गया था,अध्यक्ष अनुपमा यादव एवं महापौर जानकी काटजू ने कलेक्टर से मिलकर जल्द कार्यवाही की मांग की है।
के एम टी महाविद्यालय की दुर्दशा किसी से छुपी नही है हर बरसात वो तालाब का रूप ले लेती है और अध्यापन कार्य से लेकर कार्यालयीन कार्य तक प्रभावित होते है ईन समस्याओं को संज्ञान में लेकर अध्यक्षा अनुपमा शाखा यादव ने प्रभारी मंत्री से महाविद्यालय के उन्नयन के लिये मांग किया था।जिला मुख्यालय में स्थित किशोरी मोहन त्रिपाठी कन्या महाविद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1993 में हुआ था और आज पर्यंत तक यथा रूप से विद्यमान है जबकि छात्राओं की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है बता दें कि यह कॉलेज तालाब को पाट कर बनाई गई है और यहाँ प्रतिवर्ष बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या होती है जिसके कारण फर्नीचर अलमारियों एवं पुस्तकों की वर्षों से क्षति होती जा रही है महाविद्यालय भवन के कक्षों में शीत युक्त नमी बनी रहती है जो स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है विगत कई वर्षों से महाविद्यालय प्रशासन द्वारा भी महाविद्यालय भवन के रखरखाव एवं उन्नयन की दिशा में कोई सार्थक प्रयत्न नहीं किए गए फल स्वरुप महाविद्यालय अवनत दशा में है महाविद्यालय के पूर्णरूपेण उन्नयन के लिए जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष एवं नगर निगम वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद अनूपमा शाखा यादव ने स्कूल शिक्षा तथा सहकारिता विभाग एवं प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम को जिला खनिज न्यास निधि मद से उन्नयन करने हेतु पत्र देते हुए आग्रह किया था जिस पर प्रभारी मंत्री ने महाविद्यालय के उन्नयन हेतु सहमति देते हुए जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया और कलेक्टर द्वारा सीएसआर मद से 1500000 रुपए की स्वीकृति देते हुए जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड को पत्र प्रेषित किया गया था जिसके लिये कलेक्टर द्वारा ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को प्राक्कलन तीन दिवस के अंदर तैयार करने भी निर्देशित किया गया था प्राक्कलन बनने के बाद भी आज पर्यंत तक कोई कार्यवाही नही की गई।आज पुनः अनुपमा शाखा यादव ने नगर निगम की महापौर जानकी काटजू की उपस्थिति में महाविद्यालय के उन्नयन हेतु यथाशीघ्र कार्यवाही करने जिले के कलेक्टर भीम सिंह को ज्ञापन दिया।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING