Advertisement Carousel
Uncategorized

जिंदल हादसा…गर्म राख से झुलसे दूसरे कर्मचारी की भी हुई मौत…

रायगढ़…दो दिन पहले जिंदल स्टील प्लांट में हुए हादसे में गंभीररूप से घायल जिंदल एम्प्लॉय दीपक यादव की भी मौत कल रात बालाजी अस्पताल रायपुर में इलाज के दौरान हो गई है।बताया जा रहा है कि दीपक यादव गर्म राख की चपेट में आकर 80 फीसदी जल गए थे।उन्हें इलाज के लिए जिंदल प्रबंधन ने घटना के बाद रायपुर भेज दिया था।किंतु इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।

advertisement


उल्लेखनीय है कि हादसे में जांजगीर निवासी अशोक कुमार केवट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।उनके परिजनों और मजदूर संगठन के लोगों ने जिंदल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रबंधन मजदूरों का शोषण कर रहा है।मजदूरों पर जबरन दबाव डालकर उनसे 8 घंटे की बजाय 12 घंटे काम लिया जाता है।घटना के दिन भी मृतक अशोक कुमार केवट की ड्यूटी शाम 5 बजे खत्म हो गई थी,लेकिन उन्हें रोका गया था।और ड्यूटी खत्म होने के दो घंटे बाद हादसे में उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING