Advertisement Carousel
Uncategorized

संस्कार स्कूल की छात्रा पावनी सिंघल का पेंटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर चयनरायगढ़। पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड रायपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तकरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में संस्कार स्कूल की छात्रा पावनी सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो दिल्ली में आयोजित होगी।

संस्कार स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। शैक्षणिक के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक व खेलकूद में विशेष ध्यान दिया जताा है। इसी तरह चित्रकला, पेंटिंग सहित अन्य गतिविधियों के लिए भी कला शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जो नियमित रूप से छात्र-छात्राओं को उनके अंदर छुपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास करते हैं।

हमारे स्कूल के बच्चे जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसी कड़ी में पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में संस्कार स्कूल में कक्षा आठवीं की छात्रा पावनी सिंघल ने हिस्सा लिया और शानदार पेंटिंग बनाई। उनकी पेंटिंग को राज्य स्तर पर तृतीय स्थान मिला। पिछले दिनों पॉवर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें कर 20 हजार रुपए की राशि से पुरस्कृत किया गया। उनका चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो दिल्ली में होगी। पावनी सिंगल की इस सफलता व उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रश्मि शर्मा, एक्टिंग डायरेक्टर सीपी देवांगन सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING