Advertisement Carousel
Uncategorized

कोतरारोड़ पुलिस ने महिला समूह के सदस्यों के साथ कृष्णापुर में की शराब रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़ । एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने पुन: कार्रवाई की। ग्राम कृष्णापुर के गोंडपारा में महिला द्वारा घर के आंगन में महुआ शराब बेचने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस टीम ने महिला समूह के साथ मिलकर छापा मारा।
पुलिस को मौके पर महिला शांति चौहान (50 वर्ष) को हाथ भट्टी से तैयार महुआ शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपी महिला के पास से 26 प्लास्टिक पन्नियों में 6.5 लीटर महुआ शराब और बिक्री से अर्जित 50 रुपये नकद बरामद किए गए। प्रत्येक पन्नी में 250 मि.ली. महुआ शराब भरी हुई थी।
पुलिस की दबिश के दौरान शराब खरीदने वाले लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब्त सामग्री की कीमत करीब ₹650 है। आरोपी महिला शांति चौहान के खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करूणेश कुमार राय, और आरक्षक चंद्रेश पाण्डेय की भूमिका अहम रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING