Advertisement Carousel
Uncategorized

बाल मंदिर महिला मंडल समिति ने नालंदा हेतु वित्त मंत्री ओपी के प्रयासों की सराहना

रायगढ़ :- दानवीर सेठ किरोड़ीमल बाल मंदिर की महिला मंडल समिति ने वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी से उनके कार्यालय में मुलाकात कर नालंदा परिसर के भूमि पूजन पर बधाई दी। महिला मंडल की इकाई ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में आपका यह प्रयास सदैव अविस्मरणीय रहेगा। साथ ही शिक्षा में रुचि रखने वाले युवा छात्रों के लिए नालंदा लाइब्रेरी मिल का पत्थर साबित होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सहित रायगढ़ के बहुमुखी विकास के लिए महिला मंडल समिति की अध्यक्ष कृष्णा सारस्वत ने विधायक ओपी चौधरी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए नालंदा लाइब्रेरी की रायगढ़ वासियों के लिए गौरव पूर्ण उपलब्धि बताया । चुनाव जीतने के एक साल के अंदर ही उसका शिलान्यास विधायक ओपी की काबिलियत का प्रमाण है। सबसे बड़ी लाइब्रेरी रायगढ़ में निर्मित हो रही है यह देश प्रदेश स्तर पर रायगढ़ की ख्याति में चार चांद लगाएगा। ओपी चौधरी के प्रयासों से प्रदेश को नालेज हब बनाने की शुरुवात रायगढ़ से हो रही है। बाल मंदिर मंडल समिति इस हेतु साधुवाद देती है।इस दौरान उपाध्यक्ष विदुला तामस्कर,कोषाध्यक्ष हेमा शाह
संपदा तामस्कर मौजूद रही।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING