Advertisement Carousel
Uncategorized

अंडर 14 क्रिकेट में बड़ी सफलताछ.ग. की संभावित टीम में अंकुश व युवराज


रायगढ़। जिला क्रिकेट संघ रायगढ़ के द्वारा किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप क्रिकेट में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जिसमें अंडर 14 क्रिकेट के युवा खिलाड़ी अंकुश कुमार एवं युवराज यादव का चयन छ.ग.की संभावित टीम में किया गया है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले माह अंडर 14 क्रिकेट का प्लेट ग्रुप मैच संपन्न हुआ था। जिसमें अंकुश व युवराज ने शानदार प्रदर्शन किया था जिसके बल पर दोनों का चयन एलिट ग्रुप मैचों के लिए हुआ था। पिछले दिनों एलिट ग्रुप मैच में अंकुश व युवराज ने अपने प्रदर्शन से टूर्नामेंट में दबदबा बनाया था जिसके चलते दोनों का चयन छ.ग. की संभावित अंडर 14 टीम के लिए हुआ है। सचिव शर्मा ने बताया कि आनेवाले समय मे स्कील कैंप आयोजित होगा। जिसके लिए अंकुश व युवराज रवाना होंगे। दोनो के चयन पर अध्यक्ष संतोष पाण्डेय सचिव रामचन्द्र शर्मा, किशोर पटनायक, पंकज बोहिदार, संतोष मिश्रा, महेश्वर मिश्रा, जफर उल्लाह सिद्धीकी, वरिष्ठ अम्पायर विशाल सिंघानिया, महेश वर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, महेन्द्र साव, महेश दधिची, चंद्रेश यादव, संतोष गुप्ता, अमित कुंवर, राजा गोरख, अभिषेक गुप्ता, शानू भयानी, हिमांशु चावड़ा आदि ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आने वाले मैचों हेतु शुभकामनाएं दी है।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING