Advertisement Carousel
Uncategorized

छत्तीसगढ़ में चार नए केंद्रीय विद्यालयों की मंजूरी पर ओपी ने मोदी सरकार का आभार जताया

रायगढ़,छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में केन्द्रीय विद्यालय को मंजूरी दिए जाने पर मोदी सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा प्रदेश को नालेज हब बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित होगा। वित्त मंत्री ओपी ने कहा छत्तीसगढ़ को मिले चार और केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से से प्रदेश में कुल 37 की संख्या हो जाएगी। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, बेमेतरा, मुंगेली और जांजगीर-चांपा जिले के हसौद में नए सेंट्रल स्कूल खोले जाने को मंजूरी दी है। मोदी सरकार के इस फैसले से इन क्षेत्रों के छात्रों को उच्च स्तरीय व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। केंद्रीय विद्यालय उच्च स्तरीय एवं गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा के लिए स्थापित है। कुशल एवं योग्य छात्रों के लिए ये नए विद्यालय मिल का पत्थर साबित होंगे। देश में 1256 केंद्रीय विद्यालयों में 03 विदेश के मॉस्को, काठमांडू और तेहरान में स्थित हैं वही इन केंद्रीय विद्यालयो में करीब 13.56 लाख छात्र अध्ययनरत हैं।

advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING